Posts

दलित शब्द के निहितार्थ और दलित साहित्य का परिसीमन : डा. अमित धर्मसिंह

Image
दलित शब्द के निहितार्थ और दलित साहित्य का परिसीमन पर  डा. अमित धर्मसिंह का स्पष्ट चिंतनपरक लेख... (यह दोनों लेख डा. अमित धर्मसिंह ने दलित लेखक संघ की स्मारिका लिखते हुए विषय प्रवेश के तौर पर लिखे थे। दोनों लेख उक्त स्मारिका में संग्रहीत हैं।) 1. दलित शब्द के निहितार्थ           हर शब्द की अपने गढ़न से लेकर अर्थ विस्तार या अर्थसंकोच तक की एक यात्रा होती है। हर शब्द का अपना इतिहास और परंपरा होती है। कई बार शब्द अपने रूढ़ रूप में शुरू होता है और एक स्वस्थ परंपरा में तब्दील हो जाता है। कई बार इसका उलट होता है। कई बार तो आरंभिक शब्द अपना अर्थ ही खो देता है। अपने पूर्व अर्थ की अपेक्षा नए अर्थ को ग्रहण कर लेता है। भाषा विज्ञान में इसे अर्थादेश कहते हैं। शब्द विशेष में अर्थसंकोच और अर्थविस्तार अधिकतर लोक बोली और लोक व्यवहार के चलते होता है; लेकिन अर्थादेश, होने की बजाए अधिकतर किया जाता है। जिसे करने का अपना ही एक विशेष संदर्भ और खास मकसद होता है। एकाध अपवाद को छोड़कर, अर्थादेश साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों और सांस्कृतिक साम्राज्यवादियों द्वारा किया जाता...

हंस में प्रकाशित पत्र और पांच दिसंबर का कार्यक्रम

Image
https://www.news24x365.com/anusuchit-jation-ke-manvadhikar-pr-webinar-5-ko/ https://fb.watch/9Iv-F7yEKW/ 'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना'           हंस के नवंबर अंक में न हन्यते के अंतर्गत साहित्यकार मुकेश मानस पर अजय नावरिया का लिखा लेख पढ़कर अत्यंत निराशा हुई। लेख में कई विरोधाभास और विसंगतियां हैं जो मुकेश मानस के मित्रों को असहनीय प्रतीत हुईं। पहली विसंगति तो यही है कि लेख में अजय नावरिया ने मुकेश मानस का दाह संस्कार 5 अक्टूबर को लिखा है जबकि उनका दाह संस्कार 4 अक्टूबर को हुआ था। मैं दाह संस्कार के दौरान निगम बोध घाट पर मौजूद था, वहां अजय नावरिया नजर तक नहीं आए। नावरिया अपने लेख में मुकेश मानस की दूसरी पत्नी से तलाक की बात लिखते हैं जो नैतिक रूप से तो गैर जरूरी है ही, उनको बदनाम करने की साजिश भी प्रतीत होती हैं क्योंकि मुकेश मानस के परिजनों ने दूसरी शादी वाली बात से इंकार किया है। नावरिया इस बात से नितांत अनभिज्ञ हैं कि मुकेश मानस की बड़ी बेटी असल में उनकी भांजी है। लेख में मुकेश मानस से अधिक मजबूत पक्ष तो खुद नावरिया का उभरकर सामने आता है। दिवंगत मुकेश मान...

खेल जो हमने खेले की समीक्षाएं, डा. टेकचंद, सुदेश तनवर जी द्वारा लिखित।

Image
  खेल जो हमने खेले की समीक्षा  1. दलित बचपन और खेल खिलौने (लेख ) - डा. टेकचंद  दलित साहित्यकार व शिक्षक मुकेश मानस ने 'मगहर' पत्रिका का 'दलित बचपन' विशेषांक प्रकाशित किया था जो काफी चर्चित व प्रशंसित भी हुआ । बचपन किसी भी इंसान के जीवन का सुनहरा दौर होता है। एक फिल्मी गीत में कहा भी गया है- 'कितनी प्यारी होती है ये भोली सी उमर ‌‌ना नौकरी की चिंता ना रोटी की फिकर और जब बेहतर मानवीय जीवन जीने के लिए नौकरी और रोटी दोनों आवश्यक होते हैं , तो नौकरी रोटी कमाने के लिए अपार संघर्ष करना होता है। उनको तो बहुत ज्यादा जिनके पास विरासत में न धन  है न ज़मीन न शिक्षा है। और न ही कोई सामाजिक प्रोत्साहन। भारतीय समाज में जातिगत धार्मिक हदबंदिया नौकरी और रोटी प्राप्त करने कमाने में अपने प्रारंभ से ही बेहद संकीर्ण रहे हैं। देश और धरती के संसाधनों में यथोचित हिस्सेदारी के लिए प्रत्येक समाज का व्यक्ति संघर्ष करता है । परंतु दलित आदिवासियों का संघर्ष तो बचपन से ही शुरू हो जाता है। साहित्यकार तो इससे आगे भी सोचते हैं। मजदूर जब मां के पेट में पल रहा शिशु भ्रूण होता है तभी से मजदूरी का स्वाद...

हमारे गांव में हमारा क्या है! की समीक्षा, डा. टेकचंद

Image
 

हमारे गांव में हमारा क्या है! की समीक्षा, देवचंद्र भारती प्रखर

Image
#आत्मगाथा : हमारे गाँव में हमारा क्या है ? | https://dhammasahitya.blogspot.com/2020/07/blog-post_30.html अमित धर्म सिंह Amit Dharmsingh ने अपने इस काव्य-संग्रह में अपनी बाल्यावस्था में घटित घटनाओं की कहानी का वाचन काव्य के रूप में किया है । कविताएँ पढ़ते समय ऐसा अनुभव होता है, जैसे कवि सामने बैठकर अपनी कहानी सुना रहा हो । डॉ० जयप्रकाश कर्दम ने भी इसे ' काव्यमय आत्मकथा ' का नाम दिया है । इस काव्यमय आत्मकथा में कवि ने अपनी दरिद्रता और अपना संघर्ष यथार्थ रूप में अभिव्यक्त किया है । अमित धर्म सिंह की भाषा-शैली ग्रामीण परिवेश और बाल जीवन के अनुकूल है । उन्होंने मुजफ्फरनगर की क्षेत्रीय बोली का प्रयोग किया है । मुहावरों और लोकोक्तियों के भावानुकूल प्रयोग के साथ भाषा में भी प्रवाह है । उनकी शैली सरसता, रोचकता और नाटकीयता से परिपूर्ण कथा शैली है । बाल्यावस्था में अंबेडकरवादी विचारधारा से उनका जुड़ाव नहीं था, इसलिए उनकी कविताओं में विषमतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रति कहीं भी नकार, आक्रोश अथवा प्रतिरोध के स्वर मुखरित नहीं हुये हैं । ✍️ *देवचंद्र भारती 'प्रखर'* 📚📚📚📚📚📚📚📚📚...

हमारे गांव में हमारा क्या है! की समीक्षा, डा. रामनिवास

Image
समीक्षा हमारे गाँव में हमारा क्या हैः एक यथार्थ बोध कृति                                                 डाॅ.रामनिवास  हमारे गाँव में हमारा क्या है! शीर्षक काव्य संग्रह के माध्यम से युवा कवि डा. अमित धर्मसिंह ने हिन्दी कविता में एक नया प्रयोग किया है- काव्य शैली की आत्मकथा। इसकी कविताएँ कल्पना प्रसूत नहीं बल्कि भोगे गए यथार्थ को अत्यंत मार्मिकता से समाज के सम्मुख प्रस्तुत करती है। समाज व्यवस्था में जब धनवानों का वर्चस्व और निर्धनों का हर तरह का शोषण इस सीमा तक चला जाए कि जीवन जीने की अनिवार्य जरूरतें भी पूरी न हो सके, तब जीवन जीना कितना दुष्कर हो जाता है। उसकी  बानगी के तौर पर 'बचपन के पकवान' कविता में व्यक्त कंगाली से जूझते हुए भूखे बचपन का यथार्थ देखिए - "घर के सारे बर्तन टटोले जाते/खाली पाकर पटके जाते/ गुस्से में तमतमातें हुए/जंगल गयी माँ पर बड़बड़ाते।" बात यहीं पर खत्म नहीं होती। भूख एक ऐसा रोग है प्राणियों में, कि इसका उपचार स्वयं ही किसी न किसी प्रकार करन...

हमारे गांव में हमारा क्या है! की समीक्षा, पूनम तुषामड़

Image
दलित बचपन का आर्त स्वर : हमारे गाँव में हमारा क्या है! -डा. पूनम तुषामड़           डा. अमित धर्मसिंह द्वारा रचित कविता संग्रह 'हमारे गाँव में हमारा क्या है!' सन 2019 में 'बोधि प्रकाशन' जयपुर से प्रकाशित हुआ। संग्रह का आवरण पृष्ठ 'कुंवर रविंद्र ' जी ने तैयार किया है, जो अपनी सरलता के साथ शीर्षक को रेखांकित कर देता है। कवि ने ये काव्य संग्रह दलित बच्चों को समर्पित करते हुए लिखा है- "उन तमाम बच्चों को जिनका बचपन किसी उत्सव की तरह नहीं, किसी गहरे शोक की तरह बीतता है ..." सदियों के यातनापूर्ण और पीड़ादाई सफर के पश्चात् दलित समाज ने प्रखर संघर्ष के साथ अपनी अभिव्यक्ति को अपनी मुक्ति और स्वाभिमान का हथियार बनाकर प्रयोग करना प्रारम्भ किया है। डा.आंबेडकर ने भी दलितों को गाँव में इसी शोषण उत्पीड़न से मुक्त होने के लिए कहा था "दलितों गाँव छोड़ो!" दलित रचनाकारों ने दलित-जीवन के दग्ध अनुभवों को साहित्य की अलग-अलग विधाओं में व्यक्त करना प्रारम्भ किया। शुरुआती दौर में कविताएं एवं आत्मकथा ही मुख्य माध्यम बनी। दलितों द्वारा लिखी गई अनेक रचनाओं में दलित बच्चों क...